रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित एक सोसायटी निवासी एडवोकेट बलजीत सिंह ने बिल्डर पर पर अपने निजी फायदे के लिए मेंटेनेंस फंड का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए सीएम विंडो पर शिकायत दी है। एडवोकेट ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में बताया कि सोसायटी के अंदर सड़क पूरी तरह टूटी हुई है। आधी से ज्यादा स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। सोसाइटी के अंदर पर्यावरण का भी कोई ध्यान नहीं रखा गया है। बिजली सप्लाई के लिए सोसाइटी में डीजी सेट्स लगाने में भी एनजीटी द्वारा घोषित पर्यावरण नियमों का बिल्डर द्वारा उल्लंघन किया गया है। उन्होंने शिकायत में बताया कि सोसायटी में टूटी सड़क के कारण कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार बिल्डर से इस बारे में मौखिक शिकायत भी कर चुका है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि बिल्डर लाखों रुपये हर साल मेंटेनेंस के नाम सोसाइटी में रहने वाले लोगों से एकत्रित करता है। उन्होंने सीएम विंडों पर शिकायत देकर बिल्डर पर उचित कार्रवाई कराने की मांग की है।