फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- एडीएम आवास से टकराने से बची

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना चालक वर्कशॉप से निकली बस, एसडीएम की कोठी के बाहर पेड़ से टकराई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेवाड़ी में रविवार शाम एक अजीब वाकया हुआ। वर्कशॉप में ठीक हो रही एक रोडवेज बस बिना चालक वर्कशॉप से निकलकर एसडीएम की कोठी तक पहुंच गई और एक पेड़ से टकराकर रुक गई। जानकारी के अनुसार शाम वर्कशॉप में एक बस ठीक हो रही थी। अचानक वह बस बिना चालक ही वर्कशॉप से बाहर निकल आई। इसके बाद बस वर्कशॉप के सामने एसडीएम कुशल कटारिया के निवास के बिल्कुल समीप एक पेड़ से टकराकर रुक गई, जिससे वह पेड़ भी टूटकर गिर गया। शहर का सर्कुलर रोड सबसे व्यस्ततम रोड है। बस वर्कशॉप से निकलकर सर्कुलर रोड पार करती हुई एसडीएम की कोठी की ओर बढ़ी। हालांकि बस की स्पीड कम थी। वहीं एसडीएम की कोठी के समीप रोड पर काफी रेहड़ी चालक भी खड़े रहते हैं। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, इस संबंध में रोडवेज के रेवाड़ी डिपो के जीएम बलवंत गोदारा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। इसी के बाद कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें