घर में घुस कर महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफतार
अमर उजाला ब्यूरो
खोल। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात एक व्यक्ति ने घर का दरवाजा तोड़कर विधवा से छेड़छाड़ की। इस दौरान आरोपी ने किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डहीना पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी कालिया एक महिला के मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।