फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष की रात की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने 30 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। नववर्ष पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बाइक सवार तीन बदमाशों ने पुराने डीसी ऑफिस के समीप 30 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश वहां से भाग निकले। सेक्टर तीन निवासी वीरेंद्र रात 11 बजे होटल से लौट रहे थे। पुराने डीसी ऑफिस के समीप बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और पिस्तौल के बल पर वीरेंद्र से 30 हजार रुपये लूट ले गए। वीरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि नववर्ष पर पुलिस ने सुरक्षा पुख्ता प्रबंध के दावे किए थे। करीब 200 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे थे। इसके बाद भी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। गत चार दिनों में चार लूट के बाद बदमाशों ने रविवार रात को भी एक होटल मालिक को निशाना बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें