फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी मारकर की गइ्र हत्या के मामले में दो दिन बाद भी मृतक की नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मसानी में बुधवार रात को किसान राधेश्याम के खेत में सरसों की कटाई के समय दो श्रमिकों में हुए विवाद के बाद कुल्हाड़ी से वार कर की गई हत्या के मामले में मृतक का पता गलत पाया गया। शव की दो दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हत्या करने वाले आरोपी ने जो मृतक का नाम और निवास स्थान बताया था वह गलत मिला।
उल्लेखनीय है कि थाना धारूहेड़ा के गांव मसानी निवासी शीशराम के बेटे राधेश्याम के खेत में झारखंड के गांव चतरा निवासी संजय अपने एक साथी के साथ खेत में बने एक कमरे में करीब एक माह से रह रहे थे। दोनों खेत में सरसों की कटाई का काम करते थे। बुधवार को दोनों में विवाद हो गया, जिससे संजय ने कुल्हाड़ी से उसके सिर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस पूछताछ में संजय ने मृतक को अपना पिता बताया था सख्ती की तो पता चला कि दोनो अलग अलग गांव के है। हत्यारे ने मृतक का नाम शंकर बताते हुए झारखंड के गांव जबर निवासी बताया था। पुलिस ने जांच की तो नाम और गांव गलत गलत मिला। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं होने के कारण शव को सामान्य अस्पताल में रखवा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपी ने अपने गांव मसानी में इसे अपना ही पिता बताया हुआ था। हत्या के बाद पता चला कि दोनो झारखंड के आस-पास गांव के है। मृतक का तो पता जो आरोपी ने बताया था वह गलत मिला। फिलहाल शिनाख्त के लिए शव को सामान्य अस्पताल में रखवा हुआ है। झारखंड के पुलिस थानों में ईमेल के माध्यम से मृतक की फोटो भेजी गई ताकि शिनाख्त हो सके।
-मनोज सिंह, सीआइए प्रभारी, धारूहेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें