फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोसली। नठेड़ा गांव की एक विवाहिता ने रोज का निवासी अपने पति सहित तीन ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कोसली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता मीनू के अनुसार उसका विवाह नवंबर 2015 में रोजका निवासी देवेंद्र के पुत्र अमित से हुआ था। उसके पिता ने विवाह में अपनी हैसियत अनुसार दान दहेज भी दिया था लेकिन विवाह के बाद से ही उसके पति अमित, सास शकुंतला व ससुर देवेंद्र ने उसे कम दहेज लाने व एक लाख रुपये नकद व बाइक नहीं दिए जाने को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया। 23 मार्च को नठेड़ा गांव में हुई पंचायत में उसके ससुराल वालों ने उसे परेशान न करने का आश्वासन दिया तथा लिखित समझौते के बाद वह ससुराल चली गई। लेकिन चार माह बाद ही उसके पति ने उसके साथ मारपीट की व बच्चे सहित घर से धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद से वह अपने पिता के घर रह रही है। 5 नवंबर 2018 को उसका पति अमित जबरन उनके घर नठेड़ा आया तथा बच्चे व उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। उसके पिता व चचेरे भाई अनिल ने किसी तरह उसे पति से छुड़ाया। थक हार कर उसने मामले की शिकायत कोसली थाने में दी। पुलिस ने ससुरालजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें