फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का दूत बनकर आपके बीच आया हूं: इंद्रजीत सिंह---21 से 25

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का दूत बनकर धरना समाप्त कराने आया हूं : इंद्रजीत
विज्ञापन

-केंद्रीय राज्यमंत्री के आग्रह पर दक्षिण हरियाणा एम्स संघर्ष समिति ने समाप्त किया धरना
-इंद्रजीत बोल- कुरुक्षेत्र से रिमोट के माध्यम से मनेठी एम्स का शिलान्यास कराने का करेंगे प्रयास

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
केंद्रीय योजना, रसायन एवं उर्वरक मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि वह लोगों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूत बनकर आए हैं। अंतरिम बजट में एम्स का एलान हो चुका है, इसलिए ग्रामीण धरना खत्म करें। साथ ही 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र से रिमोट द्वारा मनेठी में एम्स का शिलान्यास कराने का प्रयास किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री मंगलवार को कुंड में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने ग्रामीणों को लड्डू खिलाकर दक्षिणा हरियाणा एम्स संघर्ष समिति का धरना खत्म कराया। उल्लेखनीय है कि 126 दिन से ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र के लोग इतना लंबा संघर्ष नहीं करते तो यह संभव नहीं था। वह आश्वस्त करते हैं कि मनेठी में एम्स की घोषणा हुई तो निर्माण भी होगा। यह कोई चुनावी जुमला नहीं है। इंद्रजीत ने कहा कि मनेठी एम्स में मेडिकल अस्पताल भी होगा। इस क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए जयपुर, रोहतक और दिल्ली नहीं जाना पडे़गा।
-------------
तीन कार्यों पर विशेष फोकस
राव ने वैसे तो बहुत से विकास कार्य गिरवाए लेकिन तीन कामों पर विशेष फोकस किया जो हरियाणा के दूसरे क्षेत्रों में नहीं हुए। इनमें मनेठी एम्स, बिनौला में डिफेंस यूनिवर्सिटी और पाली में केन्द्रीय विश्वविद्यालय शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अगर वे रक्षा राज्यमंत्री नहीं होते तो बिनौला में डिफेंस यूनिवर्सिटी नहीं बन पाती, लेकिन वे किसी भी परियोजना का श्रेय लेना नहीं चाहते।
---
एम्स के लिए सीएम के प्रयास की सराहना
इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मनेठी एम्स के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का योगदान सराहनीय रहा। हालांकि उन्होंने भी प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा। लेकिन सीएम पैरवी नहीं करते और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, वित मंत्री अरुण जेटली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं मिलते तो इस बजट में घोषणा पर संशय था। उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि ग्रामीण धरने पर बैठकर पीछे से मेरी पीठ थपथपा रहे थे।
--------
लोकसभा के बाद होंगे विधानसभा चुनाव
पत्रकारों से बातचीत में राव इंद्रजीत ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद ही विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने कह कि हरियाणा एक छोटा राज्य है, इसलिए कुछ लोग चाह रहे थे कि एम्स जैसी बड़ी परियोजना किसी बडे़ राज्य में पहुंचे, लेकिन प्रधानमंत्री से मिलकर उसे धराशायी कर दिया। बसपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये लोग किसी के साथ नहीं रह सकते।

मनेठी में एम्स संघर्ष का नतीजा : बनवारी लाल
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि मनेठी में एम्स सभी के मिले-जुले संघर्ष का नतीजा है। एम्स संघर्ष समिति और इलाके के लोगों ने शांतिपूर्वक धरना और आंदोलन चलाकर सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों की भी जमकर सराहना की।

सरकार का आभार, उपायुक्त की तारीफ
राव इंद्रजीत सिंह ने एम्स की घोषणा पर पीएम मोदी, सीएम मनोहर लाल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया। वहीं, उन्होंने उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा की तारीफ की। उन्होंने दूरभाष पर जब मुझे यह कहा कि उनके सेवाकाल के दौरान यहां मनेठी में एम्स की स्थापना हो रही है, इसका मुझे फख्र है तो मुझे भी बहुत खुशी हुई।
विज्ञापन


जनसभा में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर गुरुग्राम की मेयर मधु आजाद, अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी आरती राव, जिला भाजपा अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, गुरुग्राम लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक लक्ष्मण सिंह यादव, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य डॉ. हंसराज, एसडीएम जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार भूप सिंह, जिला पार्षद शशी बाला, अजय पटौदा, आजाद नांधा, जीवन गर्ग, मनेठी के सरपंच श्योताज, कैलाश सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें