बच्ची से अश्लील हरकत करने का आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बावल क्षेत्र में पांच साल वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुजर माजरी निवासी ब्रह्मपाल के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एएसआई सुनीता ने बताया कि 1 मार्च की शाम बच्ची अपने घर के नजदीक ही खेल रही थी। तभी आरोपी अपनी कार से वहां आया और बच्ची को फुसलाकर खेतों में ले गया। वह दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान नाबालिग के परिजन बच्ची को तलाशते मौके पर पहुंच गए। परिजनों को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। नाबालिग के परिजनों के साथ आए ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपहरण और पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।