फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी ने लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी ने लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन

कोसली। कोसली थाना क्षेत्र के गांव बैरमपुर के पहाड़ी वाले मंदिर के पुजारी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से उत्तरप्रदेश के कोशांबी जिले के तिल्हापुर निवासी मंदिर पुजारी मुरलीधर ने बताया कि वह गांव के पहाड़ी वाले मंदिर में पिछले दो माह से पुजारी का काम कर रहा है। उसे मंदिर कमेटी की ओर से रखा गया था। सोमवार शाम को करीब 5 बजे मंदिर परिसर में कमेटी के लोग चांदराम सतबीर, जगदीश, अमर सिंह, निहाल सिंह, राजबीर मंदिर के रखरखाव को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान राजबीर ने उसे पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के बाद वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। कोसली पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें