फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में युवकों ने तोड़ दिए रोडवेज बस के शीशे, दो गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेवाड़ी-नारनौल रोड पर गांव हरीनगर के निकट नशे में धुत कार में सवार चार युवकों ने रोडवेज की बस को रूकवाकर डंडों से उसके शीशे तोड़ दिए। बस में सवार लोगों ने दो युवकों को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रविवार को रोडवेज की एक बस रेवाड़ी से नारनौल की ओर जा रही थी। गांव हरीनगर के निकट पीछे चल रही एक कार में सवार युवकों ने अपनी गाड़ी को बस के आगे लगाकर उसे रुकवा लिया और बिना किसी से कुछ बोले गाड़ी में रखे गए डंडों से बस के शीशे तोड़ दिए। युवकों की इस कार्रवाई से बस में सवार लोग भड़क गए। लोगों ने दो युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया वहीं मौका देखकर वहां से दो फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रामपुरा थाना पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया तथा उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए युवकों ने बताया कि उनका लूट का इरादा नहीं था। वे नारनौल से कार में सवार होकर रेवाड़ी के मॉल में पिक्चर देखने आए थे। इसी दौरान उनके एक दोस्त का नारनौल से फोन आ गया। वे नारनौल की ओर जा रहे थे कि नशे में उनसे यह काम हो गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके साथियों की तलाश की जा रही है।
रोहताश, जांच अधिकारी रामपुरा थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें