फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या के आरोपी के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की हत्या के आरोपी के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव पाली निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। आरोपित व्यक्ति पर महिला के पति की हत्या का आरोप है। जानकारी के अनुसार सात जनवरी को उसके पति कुशलपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। आठ जनवरी की सुबह गांव निवासी धर्मबीर के घर से कुशलपाल का शव बरामद हुआ था। कुशलपाल की पत्नी सुनीता ने धर्मबीर सहित चार लोगों पर उसके पति की हत्या करने का आरोप लगाया था। 16 जनवरी को खोल थाना पुलिस ने सुनीता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव पाली निवासी सुनीता देवी ने कहा है कि पुलिस ने आरोपित धर्मबीर को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। 19 फरवरी को उसकी बेटी घर पर थी। इसी दौरान धर्मबीर उनके घर आया तथा उसकी बेटी को चुपचाप बैठने की धमकी दी। इसके बाद 25 फरवरी की रात को भी उनके घर के बाहर हंगामा किया तथा बाहर निकलने पर आग लगाने की धमकी दी। धर्मबीर द्वारा कई बार गाली-गलौच भी की जा चुकी है। दो मार्च को भी उनके घर के सामने हंगामा किया। महिला ने पुलिस पर भी आरोपित के साथ मिली भगत होने का आरोप लगाया है। खोल थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर धर्मबीर के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता ने एक बार फिर से शिकायत दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रणसिंह, जांच अधिकारी, कुंड चौकी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें