फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानपात्र से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव मंदिर में रखे दानपात्र से चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
खोल थाना क्षेत्र के गांव बास मे स्थित शिव मंदिर मे रखे दानपात्र से नकदी चोरी करने के मामले में खोल थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव प्राणपुरा निवासी रामकुमार के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार बुधवार को आरोपी समे गांव स्थित शिव मंदिर में घुस गया और वहां रखे दानपात्र से नकदी चोरी कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे देखकर मौके पर ही काबू कर लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान दानपात्र से चोरी की गई नकदी भी आरोपी के कब्जे से बरामद की गई है। पुलिस ने गांव बास के सरपंच गुलशन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें