फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर देने गई युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
पेपर देने गई छात्रा लापता, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। 30 नवंबर को नाहड़ कॉलेज में परीक्षा देने गई कोसली थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। कोसली पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई किशोर ने बताया कि 30 नवंबर को एक छात्रा नाहड़ कॉलेज में परीक्षा देने के लिए गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद काफी देर तक जब लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने कॉलेज पहुंचकर तलाश की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों के यहां पता किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने इसकी सूचना थाना कोसली पुलिस को दी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें