फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खेड़ा मुरार में वाटर टैंक में डूबने से मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांव खेड़ा मुरार में रविवार रात टैंक में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह ग्रामीणों को गांव के वाटर टैंक में एक शव तैरता दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को टैंक से बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त खेड़ा मुरार निवासी जिले सिंह के रूप में हुई। सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि जिलेसिंह रविवार की रात को घर से निकला था। अंदेशा है कि वाटर टैंक के किनारे चलते समय पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें