फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रहा छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा थाना के धारूहेड़ा औद्योगिक कस्बा के मोहल्ला हरीनगर से एक छात्र घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ पुत्र के अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार धारूहेड़ा औद्योगिक कस्बा के मोहल्ला हरीनगर निवासी नानकचंद ने बताया कि उसका 13 वर्षीय पुत्र रविवार को घर के समीप खेल रहा था। अचानक वह लापता हो गया। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें