फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध महिला के हत्यारों को नहीं लगा सुराग...

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्ध महिला के हत्यारों को नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोल। गांव कंवाली में वीरवार रात्रि को घर में घुसे चोरों द्वारा घर की बुजुर्ग मालकिन की गला दबाकर की गई हत्या में अभी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज करके वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कंवाली निवासी स्व. बलबीर सिंह की पत्नी ज्ञाना देवी अपने दो बेटों से अलग पैतृक मकान में अलग रहती थी। वीरवार रात को वह अपने कमरे के बाहर अकेली ही सोई हुई थी। रात को घर में घुसे चोरों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद चोरों ने घर को खंगाला डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें