फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांव बीकानेर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिला सचिवालय पहुंचकर 12 मार्च को हुई हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष प्रकट कर डीडीपीओ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिला सचिवालय पहुंचे गांव निवासी संतराम, भगवानदास, अनिल कुमार, रामनिवास, धर्मेंद्र, चिंटू, महेश, मनोज, देवराज, कमल और रामजस ने बताया कि 12 मार्च की रात को एक लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर गांव के कुछ लोगों ने संतराम और उसके परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले संतराम, उसकी पत्नी और भाई गजराज गंभीर घायल हो गए थे। उपचार के दौरान गजराज की मौत हो गई। इससे गुस्साएं ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर शव लेने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने उस समय मामले में करीब छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। करीब एक माह बीतने के बाद भी पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि आरोपी सरेआम घूम रहे हैं। उन्हें फैसला नहीं करने पर धमकी दे रहे हैं। इससे परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि इससे पहले आईजी, पुलिस अधीक्षक और डीएसपी से भी मिल चुके हैं लेकिन आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें