कार की टक्कर से बाइक सवार कंपनी कर्मचारी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित गांव सीहा से धवाना की ओर जाने वाले रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। धवाना निवासी 26 वर्षीय राजकुमार बाइक से अपने गांव की ओर आ रहा था। सीहा के समीप एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक गुरुग्राम के गढी हरसरू स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। शाम को ड्यूटी खत्म करके अपने घर जा रहा था कि यह हादसा हो गया।