बैटरी चोरी की वारदात में शामिल तीन और आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
खोल थाना पुलिस ने गांव मंदौला से बैटरी चोरी करने की वारदात में शामिल तीन और आरोपियों को सोमवार रात को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान महेंद्रगढ़ जिला के गांव बवानिया निवासी पवन, नांगल हरनाथ निवासी भूपेंद्र उर्फ बंटू व रविंद्र उर्फ मामन सिंह के रूप में हुई है। गत सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। हाल में सभी आरोपी किसी अन्य चोरी के मामले में नारनौल जेल मे बंद थे। चोरी की उक्त वारदात में शामिल एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी अनुसार इसराना निवासी जितेंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह इंड्स टावर कंपनी में सुपरवाइजर है। 17 जून की रात को मंदौला गांव में कंपनी द्वारा लगाए गए टावर से आरोपी 48 बैटरी चोरी कर ले गए थे। चोरी की इस वारदात में शामिल एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।