फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई की मौत के मामले में चालक गिरफ्तार, डंपर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जेई की मौत के मामले में चालक गिरफ्तार, डंपर जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जयसिंहपुर खेड़ा नाके पर ओवरलोड डंपर से कुचलकर जेई की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सुरेश कुमार हुड्डा ने बताया कि आरोपी अलवर जिले सालकर गांव निवासी मदनलाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह डंपर बावल के ईश्वर सिंह का था। डंपर को भी जब्त कर लिया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सोमवार रात नाके पर तैनात पंचायत राज कनिष्ठ अभियंता चरखी दादरी निवासी हरिओम यादव को एक ओवरलोड डंपर ने कुचल दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। इससे पहले पंचायती राज के जेई के कुचले जाने से नाराज डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर बुधवार को उपायुक्त से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रशासन की ओर से मृतक जेई की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि नहीं करने पर रोष जताया। ज्ञापन में मांग की गई है कि हत्यारे डंपर चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, मृतक जेई को शहीद का दर्ज दिया जाए, परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए व भविष्य में किसी भी तकनीकी कर्मचारी की ड्यूटी नाके पर नहीं लगाई जाए। प्रधान ने बताया कि उपायुक्त की ओर से उन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पवन यादव व गजेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें