ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
खोल। ढाणी कोलाना में ट्रैक्टर के पलटने से किसान की मौत हो गई। खोल थाना से जांचकर्ता नरेंद्र कुमार ने बताया कि 38 वर्षीय दिलावर सिंह निवासी ढाणी राधा मशीन ठीक कराकर ट्रैक्टर से ढाणी कोलाना के रास्ता आ रहा था। रास्ते में बाइक की तेज लाइट पड़ने से वह ट्रैक्टर से अपना संतुलन खो बैठा। जिससे उसका ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे आने से दिलावर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।