फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका ने नेशनल हाइवे से मीट की दुकानें हटाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धारूहेड़ा।
नगरपालिका प्रशासन ने शहर में मांस की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ से मीट की दुकानें हटाईं। साथ ही दुकानदारों को भविष्य में मांस की दुकानें राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहीं लगाने की चेतावनी भी दी। नगरपालिका सचिव संदीप मलिक ने बताया कि शहर में पिछले काफी दिनों से मीट शॉप की दुकानें खुले में लग रही थी, जबकि इससे पहले नगरपालिका ने दुकानदारों को नोटिस देते हुए उन्हें सड़क किनारे दुकानें न लगाने को कहा था। पालना नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। साथ ही लाइसेंस बनवाने के लिए भी कहा था। लेकिन दुकानदारों ने इस ओर कोई संज्ञान नही लिया और न ही लाइसेंस बनवाने की पहल की। बुधवार को नगरपालिका प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर लगी मीट की दुकानों को हटवा दिया और भविष्य में इन्हें बिना लाइसेंस नहीं लगाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें