फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर मसानी गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर रविवार रात को मसानी गांव के समीप एक कार में अचानक आग लग गई। कार में आग की लपटें उठती देखकर चालक और उसके साथ मौजूद व्यक्ति ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने की वजह शार्ट-सर्किट बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि जिले के गांव काकोडिया निवासी वेदप्रिय गांव के एक व्यक्ति के साथ अपनी नैनो कार में सवार होकर फिदेड़ी गांव जा रहा था। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मसानी गांव के समीप कार के इंजन में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख वेदप्रिय ने तुरंत कार को रोका और बाहर कूद कर दोनों ने अपनी जान बचाई। इसके बाद गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल कर्मियों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें