फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव भादौज निवासी संदीप, विकास व राजेश के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग 20 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे खेतों में गई थी। उसी दौरान पीछे से आए तीनों युवकों ने उसको दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। नाबालिग के शोर मचाने के बाद आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने सोमवार रात को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें