अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर आईजी की टीम ने कसा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। आईजी की स्पेशल टीम ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों और अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की है। स्पेशल टीम ने भाड़ावास रोड पर जाटूवास के नजदीक स्थित फौजी होटल पर सार्वजनिक रूप से शराब पीकर हंगामा करते कुछ युवकों को काबू किया है। टीम ने तुरंत मॉडल टाउन थाना पुलिस को मौके पर बुलाया और कार्रवाई करने के लिए आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। माडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। इसके पहले भी आईजी श्रीकांत जाधव के निर्देश पर कार्रवाई कर स्पेशल टीम ने जिले में शराब माफियाओं व शरारती तत्वों पर छापामारी कर कई स्थानों से शराब बरामद की है।