फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत तीन के खिलाफ दहेजहत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पति सहित तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के पटौदी रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी में वीरवार दोपहर को एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि दुर्गा कालोनी निवासी विवाहिता अंजू ने वीरवार दोपहर को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। परिजन शाम को घर में पहुंचकर देखा तो अंजू फंदे पर लटके थी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना के बाद मृतका के मायका को दी। शुक्रवार को सदर थाना पुलिस ने जिला गुरुग्राम के गांव मऊ निवासी मृतका के पिता मंगलसिंह की शिकायत पर पति धीरज, ससुर अजीत व सास भतेरी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मंगल सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी का विवाह वर्ष 2012 में जिला अलवर के गांव लाड़पुर निवासी धीरज के साथ किया था। अपने सामर्थ्य अनुसार दान दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराल के लोग उसकी बेटी को कुछ समय बाद ही दहेज लाने के लिए परेशान करने लगे थे। इसकी वजह ने अंजू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें