फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार ,,,,4

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के आरोपियों को शरण देने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दिल्ली जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा साहबी नदी के पुल के समीप से नवंबर, 2016 में एक बस से 80 लाख रुपये लूटने के आरोपियों को शरण देने के मामले में सीआईए ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव खेड़ा ईस्लामपुर निवासी सतेंद्र उर्फ मोहकम के रूप में हुई है। इस मामले में मुख्य आरोपी मनोज व अनुज अभी फरार हैं। लूट की वारदात के बाद मनोज व अनुज को उक्त आरोपी ने अपने घर में शरण दी थी। जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता एएसआई सुभाष ने बताया कि 30 नवंबर, 2016 को एक बस दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही थी। धारूहेड़ा के निकट एक कार में आए पांच युवकों ने खुद को सीआईडी का अधिकारी बताते हुए बस को रूकवा लिया था। इस दौरान पांचों युवक बस की छत पर कपड़ों के बंडल में छुपा कर रखी गई 80 लाख रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं उनसे लूटी गई रकम में से करीब 23 लाख रुपये बरामद कर लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें