ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी थाना पुलिस को सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर एक के ट्रेक पर एक ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एएसआई बाबूलाल मौके पर पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है। शरीर पर महरूम रंग की स्वेटर, धारीदार सफेद रंग की शर्ट, नीले रंग की चद्दर, काली जुराब, काले रेग्जीन सेंडल पहने हुए है। पुलिस में पोस्टमार्टम के बाद शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है।