मेडिकल स्टोर पर बिक रही थी एक्सपायरी दवा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के मेडिकल स्टोरों पर धड़ल्ले से एक्सपायरी दवाइयां बेची जा रही हैं और कार्रवाई के अभाव में खामियाजा शहर के लोगों को उठाना पड़ रहा है। शनिवार को भी तुर्कियावास रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर से एक्सपायरी दवा देने का मामला सामने आया है। नौसेना में तैनात इंद्रजीत ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर इसकी शिकायत सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार को की। इस दौरान उनका आरोप था कि सीएमओ ने कार्रवाई की बजाय सबूत लाने के लिए कहा और उनको ही देखकर खरीदने की नसीहत दे डाली। अब इंद्रजीत का कहना है कि इसकी शिकायत वह सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री से करेंगे।
वहीं इस संबंध में सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने कहा कि इंद्रजीत नाम का व्यक्ति उनसे मिलने आया था। दवाई खरीदने की पर्ची मांगी गई थी। सोमवार को मेडिकल स्टोर की जांच की जाएगी।