फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में गददों के गोदाम में आग लगाने वाला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की अनाज मंडी में स्थित गद्दों के गोदाम में आग लगाने के मामले में माडल टाउन थाना पुलिस ने वीरवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कायस्थवाड़ा निवासी भोम सिंह के रूप में हुई है। प्रधान सिपाही चरण सिंह ने बताया कि अनाज मंडी निवासी रमेश कुमान ने मंडी में ही बेड के गद्दें बनाने का गोदाम किया हुआ है। दीवाली पर गोदाम पर काम करने वाली लेबर अपने घर चली जाने के कारण रमेश ने उक्त आरोपी को चार सौ रुपये प्रति दिन के हिसाब से काम पर रखा था। गोदाम की लेबर वापस आने पर रमेश ने आरोपी को अन्य लेबर के हिसाब से पैसे देने बारे कहा था। इस पर आरोपी काम छोड़ कर चला गया था। इसी बात की रंजिश के कारण 7 जनवरी को आरोपी गोदाम में गया और वहां रखे गद्दों में आग लगा दी थी। पुलिस ने रमेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें