फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों से स्कूटी सहित तीन वाहन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में तीन अलग-अलग स्थानों से चोरों ने एक स्कूटी सहित तीन बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शहर के मोहल्ल रामसरोवर निवासी कपिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने घर के बाहर स्कूटी खड़ी कर रखी थी। इसी दौरान चोरों ने स्कूटी चोरी कर ली। उसने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में जयसिंहपुर खेड़ा निवासी उत्तम यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से शहर में आया था। उसने माडल टाउन में अपनी बाइक को खड़ा कर दिया था, लेकिन कुछ समय बाद वापस आया तो बाइक वहां से गायब हो गई। उसने अपने स्तर काफी प्रयास किया, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में बावल थाना क्षेत्र के गांव ओढी निवासी दीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बावल कस्बा में किसी कार्य से आया था। वह नैचाना रोड़ पर बाइक को खड़ी कर किसी कार्य में व्यस्त हो गया था। इसी दौरान उसकी बाइक चोरी हो गई। उसने अपने स्तर पर बाइक को काफी तलाश किया, लेकिन बाइक का सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें