फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली चलाकर जानलेवा हमला करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
आसलवास में गोली चलाने की वारदात में नामजद आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

रेवाड़ी। कसौला थाना क्षेत्र के गांव आसलवास में दो गुटों के बीच हुए झगड़े के दौरान एक गुट की ओर से दूसरे गुट पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कसौला निवासी अमन के रूप में हुई है। जांच अधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि आरोपी अमन और उसके साथियों का आसलवास निवासी सतबीर उर्फ लाला के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को निपटाने के लिए आरोपियों ने सात जनवरी को सतबीर उर्फ लाला को आसलवास के पीछे से कंपनियों की ओर जाने वाली सड़क पर बातचीत के लिए बुलाया गया था। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और सतबीर उर्फ लाला पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चला दी थी। पुलिस ने सतबीर की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस दबिश दे रही है उन्हें भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें