घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में छह पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली। कोसली पुलिस ने गांव कान्हड़वास निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर दूसरे पक्ष के छह लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। कोसली थाने में दर्ज कराई शिकायत में गांव निवासी दीपक ने बताया कि वह वीरवार शाम को वह अपने भाई और पिता के साथ घर में बैठा था। इसी दौरान आकाश ने मकान के सामने आकर बाहर आने के लिए कहा। बाहर नहीं जाने पर करीब छह-सात लोग उनके घर अंदर आ गए और उसके भाई दिनेश पर रॉड से हमला कर दिया। छुड़ाने का प्रयास किया तो दीपू, रोहित और सुंदर ने उसे भी पकड़ लिया और आकाश ने राड मार दी। उनके परिवार के अन्य लोग भी मकान के अंदर घुस गए तथा सबने मिलकर उन पर ईंट, रॉड व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें उनको काफी चोटें आई। परिजनों ने दोनों को कोसली अस्पताल पहुंचाया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। कोसली पुलिस ने दीपक की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।