फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में ज्वार काट रहे किसान पर लाठी-डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वार काट रहे किसान को लाठी, डंडों से पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी अलावलपुर निवासी एक किसान के साथ गांव के ही एक परिवार ने जमीन को लेकर चले आ रहे विवाद में ज्वार काटते समय लाठी डंडों से पीटकर मार डाला। हमले में किसान गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गढ़ी अलावलपुर निवासी राहुल कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका भाई रोहित कुमार खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गया था। जब वह पशुचारा काट रहा था तभी रवि कुमार के परिवार के सदस्यों ने उसके भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसके भाई को मरा समझकर वहां से चले गए। रात करीब साढ़े आठ बजे उसे सूचना मिली कि उसका भाई खेत में पड़ा हुआ है। इसके बाद उसके परिवार के सदस्य खेत में पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने बताया कि उनका रवि कुमार के परिवार के साथ जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। इस वजह से बोलचाल भी बंद है। इसी के चलते उन्होंने उसके भाई रोहित के साथ मारपीट कर उसे घायल किया है। पुलिस ने इस मामले में रवि कुमार, जय किशन, सरोज पत्नी जय किशन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें