फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मार कर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनेस पार्टनरों ने दिया धोखा तो मिक्सिंग प्लांट संचालक ने गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राजमार्ग संख्या आठ पर आसलवास गांव के समीप बुधवार को गांव में मिक्सिंग प्लांट चलाने वाले उद्यमी ने कार में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुबह-सुबह जब लोगों ने गोली लगा शव कार में पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। आत्महत्या करने से पहले उद्यमी सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने अपने बिजनेस पार्टनरों पर धोखा देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत दोनों पार्टनरों के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
शहर की मधु विहार कॉलोनी निवासी भूपेंद्र सिंह चौहान आसलवास के समीप मिक्सिंग प्लांट लगाया हुआ है। बुधवार सुबह वह अपने घर से जल्दी प्लांट जाने की बात कहकर निकले तथा करीब छह बजे प्लांट में पहुंच गए। भूपेंद्र ने प्लांट के कर्मचारियों को अच्छे से काम करने की बात कहकर अपनी कार लेकर निकल गए तथा आसलवास से औद्योगिक क्षेत्र में जाने वाली सड़क पर कार में बैठे-बैठे खुद की कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब गांव के युवा दौड़ लगाने के लिए यहां आए तो उन्होंने कार में गोली लगा शव देखकर तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में भूपेंद्र ने अपनी मौत के लिए सतीश एवं विवेक को जिम्मेदार बताया है। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि धारूहेड़ा निवासी सतीश यादव व विवेक के साथ धारूहेड़ा में मिक्सिंग प्लांट लगाया हुआ था। दोनों पार्टनर उसे हिस्सा नहीं देते थे। कुछ दिन पूर्व दोनों ने मिलकर प्लांट की मशीनों को कहीं ओर स्थानांतरित कर दिया है, जिससे वह आहत था। पुलिस ने मृतक की पत्नी गुलाब देवी की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिसे आगे बढ़ाया उसी ने धोखा दिया
मृतक की पत्नी ने गुलाब देवी ने बताया कि भूपेंद्र कमजोर इंसान नहीं थे, लेकिन पार्टनरों द्वारा किए गए धोखे से वह बहुत ज्यादा आहत हो गए थे। सतीश के अलावा एक अन्य पार्टनर विवेक मिक्सिंग प्लांट की देखरेख करता था। भूपेंद्र ने विवेक का हिस्सा डालने के लिए सतीश से आग्रह किया था। बाद में विवेक भी सतीश का साथ देने लगा। भूपेंद्र ने कई बार परिवार के सदस्यों के साथ विवेक व सतीश द्वारा किए जा रहे बर्ताव का जिक्र भी किया था।
विज्ञापन


-----------------
जाटूसाना निवासी भूपेंद्र ने बुधवार सुबह रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी के बयान पर पार्टनर सतीश यादव व विवेक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
- नरेश वर्मा, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें