ट्रॉमा सेंटर पहुंचा किशोर हुआ फरार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
अचेत अवस्था में दिल्ली रोड स्थित फिदेडी मोड़ पर मिला किशोर ठीक होते ही ट्रॉमा सेंटर से फरार हो गया। किशोर के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बुधवार को दोपहर के समय किसी ने 102 पर कॉल का फिदेडी मोड़ पर एक करीब 15 वर्षीय किशोर के पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे शहर के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार किशोर ने कपूर जैसा कोई विषैला पदार्थ खाया हुआ था। किशोर का उपचार किया गया। करीब तीन घंटे के बाद किशोर अस्पताल को बिना कुछ बताए चलता बना। चिकित्सकों का कहना है कि किशोर की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही थी। जब तक उससे कुछ पूछते तो वह वहां से चला गया।