अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
झज्जर चौक पर बाइक सवार व्यक्ति एक महिला का बैग लेकर भाग गया। बैग में 50 हजार रुपये बताए जा रहे हैं। गोकलगेट पुलिस को दी शिकायत में नयागांव निवासी राजबाला ने बताया कि शनिवार को वह सास के साथ ऑटो से रेवाड़ी आ रही थी। रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान वह झज्जर चौक पर अपना बैग एक बाइक पर रखकर पानी लेने चली गई। इस दौरान कोई व्यक्ति उसका बैग लेकर भाग गया।