फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
थाना जाटूसाना पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व बुधवार को विवाहिता के परिजनों ने नागरिक अस्पताल परिसर में हंगामा किया था। जानकारी अनुसार आनंद नगर निवासी पूनम की जाटूसाना स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बुधवार को परिजनों ने ससुराल वालों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने मामले में मृतका के भाई की शिकायत पर सास बीना, ससुर अमर सिंह, पति महेश, देवर हरकेश सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। फिलहाल पुलिस ने महेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें