फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के व्हाट्सएप पर भेजा अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अज्ञात युवक पर उसके व्हाट्सएप नंबर पर अश्लील वीडियो व मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने कहा है कि आरोपी द्वारा फोन करके भी उसे परेशान किया जा रहा है। वीरवार को आरोपी ने उसके मोबाइल पर अश्लील फोटो व वीडियो भेज दिए। युवती ने मैसेज व फोटो भेजने का विरोध किया, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें