शहर निवासी एक महिला ने एक पूर्व मंत्री के कथित पीए पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पीड़िता एसपी को शिकायत देने के लिए पहुंची, लेकिन छुट्टी होने के कारण एसपी से मुलाकात नहीं हो पाई। इस मामले की चर्चा दिनभर शहर में चलती रही। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि करीब पांच साल पहले वह पूर्व मंत्री के पास नौकरी के लिए पहुंची थी। इस दौरान उसकी मुलाकात पूर्व मंत्री के कथित पीए से हो गई। पीड़िता का आरोप है कि नौकरी का झांसा देकर आरोपी पहले तो कई दिनों तक उसे बरगलाता रहा। इसके बाद उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शुक्रवार को वह एसपी को शिकायत देने के लिए जिला सचिवालय पहुंची, लेकिन छुट्टी होने के कारण एसपी से उसकी मुलाकात नहीं हो पाई।