रेवाड़ी। श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद बीएमडी यूथ कल्ब के सदस्य। स्रोत : कल्ब
बावल। बीएमडी यूथ क्लब धारण ने समाजसेवियों के सहयोग से सीएचसी बावल की मोर्चरी में रखे एक लावारिस शव का श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया। बीएमडी क्लब संस्थापक एवं भाजपा युवा जिला महामंत्री अरुण तंवर धारण ने बताया कि थाना बावल सब इंस्पेक्टर सुमित कुमार की सूचना पर समाजसेवी कुलदीप चौहान, मोनू गौड़ धारण, बाउंसर अनिल तंवर, बिट्टू रोहिल्ला, नरसिंह शेखावत, बिंदु पार्षद बावल, अधिनायक गौड तथा पुलिस कर्मचारियों के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार किया। थाना बावल सब इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने युवाओं के इस कार्य की सराहना की।