लोगों को जागरूक करती नशा मुक्ति टीम। स्रोत : संस्था
- फोटो : 1
रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने बुधवार को गांव साल्हावास और सांपली में ग्रामीणों के साथ बैठक कर नशे के खिलाफ जागरूक किया। निरीक्षक रामपाल के नेतृत्व में टीम ने डोर-टू-डोर संपर्क कर लोगों से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग की अपील की। टीम ने एक नशा पीड़ित व्यक्ति की काउंसिलिंग कर उसे डी-एडिक्शन सेंटर में भर्ती भी करवाया। पुलिस अब तक 270 नशा पीड़ितों की पहचान कर चुकी है जिनमें से 88 का उपचार कराया गया है। पुलिस ने नशे से संबंधित सूचना देने के लिए हेल्पलाइन 1933 और आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करने की अपील की है। संवाद