फोटो : 5आंगनबाड़ी केंद्र गुगोढ में पोषण पखवाड़े के तहत योग शिविर लगाकर स्वस्थ जीवन शैली के बा
कोसली। महिला एवं बाल विकास विभाग नाहड़ के सौजन्य से सर्कल कोसली के आंगनबाड़ी केंद्र गुगोढ में पोषण पखवाड़े के चलते हुए योग शिविर लगाकर स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया गया। विभाग की सुपरवाइजर संतोष ने बताया कि करो योग रहो निरोग, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। जब तक व्यक्ति स्वस्थ नहीं होगा तब तक वह किसी भी कार्य को अच्छी प्रकार से संपूर्ण नहीं कर सकता। उन्होंने आगे बताया कि बचपन में मोटापे से निपटने के लिए स्वस्थ जीवन शैली बहुत जरूरी है। बच्चों को घर पर बनने वाले भोजन का प्रयोग करवाने व बाहर की पैकेट बंद व तली हुई चीजों का इस्तेमाल ना करवाया जाए। सुपरवाइजर द्वारा बताया गया कि अब गर्मी का मौसम चल रहा है, इस दौरान गर्मी में हल्के वह आरामदायक कपड़े पहनें। धूप में निकलने से बचें, खूब पानी पिएं, हल्का भोजन करें। इस अवसर पर गांव की महिलाएं व आंगनबाड़ी वर्कर सोमवती, बिमला, मीना आंगनबाड़ी हेल्पर अनसूया, सुमित्रा, उषा उपस्थित रहीं।