फोटो: 15रेवाड़ी। धारूहेड़ा में गौमाता को गंगाजल चढ़ाते गौरक्षक। स्रोत: पाठक
धारूहेड़ा। कस्बा स्थित श्रीनंदू गोशाला गौरक्षा दल एवं शहीद भगत सिंह ब्रिगेड ने गो माता के मंदिर में गंगाजल चढ़ाया। सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र आशावादी ने बताया कि जिले में भारत माता के अमर शहीदों के नाम, गो रक्षक देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच के नाम एवं मां के नाम पौधा अभियान अनेकों संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे हैं। गांव मूसेपुर में बाबा मीठा वाला धाम, बाबा भैया धाम, आयुष्मान आरोग्य केंद्र व आयुष विभाग की और से पौधे लगाए गए। मौके पर श्रीनंदू गोशाला के प्रधान रोहित यादव, सचिन, रोहित, मोनू, भूपेश, नवीन, प्रवीण, सुरेंद्र सिंह, मनेश आदि मौजूद रहे। संवाद