राजगढ़। गांव कनुका स्थित गोरक्षा सेवा धाम गोशाला में 13 जनवरी को दूसरा वार्षिक उत्सव गोभक्त मिलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि हरियाणा गोसेवा आयोग के वाइस चेयरमैन पूरन यादव लोहचब, मुख्य अतिथि पुष्पा कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक सुरेंद्र सिंह चौहान, आमंत्रित अतिथि सुंदर लाल यादव, कप्तान सिंह ठेकेदार, डीआर यादव, धर्मबीर यादव, डॉ. रणबीर सिंह, सत्यप्रकाश यादव, ठेकेदार रामनिवास प्रधान व अन्य उपस्थित रहेंगे। उत्सव में गोमाता के भजन नीरज भाटी, बिसन इंदौर, पूजा राव एंड पार्टी की ओर से प्रस्तुत किया जाएगा। गोभक्त दानवीरों को संस्था की ओर से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सभी गोभक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। गोशाला के संचालक विजयपाल योगी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत हवन, गो माता का पूजन व आरती कर की जाएगी।