फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: रात को घर की छत पर चढ़ी गाय, सुबह देखकर हर कोई हैरान! क्रेन की मदद से उतारा नीचे

Fri, 10 Mar 2023 10:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

गुरुवार की रात को रस्सी टूटने के कारण गाय छत पर जा पहुंची थी। अगले दिन सुबह छत पर गाय को देख घर में हड़कंप मच गया। लोगों के छत पर पहुंचने पर गाय ने भागना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
गाय को नीचे उतारती क्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के मोहल्ला खलियावास में गुरुवार की रात को एक गाय घर के अंदर घुसी और छत पर चढ़ गई। शुक्रवार की सुबह छत पर गाय चढ़ी देख कर घर में हड़कंप मच गया। लोगों के छत पर पहुंचने पर गाय ने भागना शुरू कर दिया। शुक्रवार को देवकी गो उपचारशाला की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन के जरिए गाय को छत से नीचे उतारा।

विज्ञापन


धारूहेड़ा के मोहल्ला खलियावास के रहने वाले योगेश कुमार व परिवार के अन्य सदस्य गुरुवार की रात घर के अंदर सो रहे थे। शुक्रवार की सुबह परिजन उठे तो उनकी छत पर गाय चढ़ी हुई थी। रात को परिवार के सदस्यों को गाय के छत पर चढ़ने के बारे में पता नहीं लग पाया।

छत पर चढ़ी गाय योगेश के चाचा की थी। गाय रात को घर के पास ही प्लाट में बांधी हुई थी। अंदेशा है कि रात को रस्सी टूटने के कारण गाय घर के अंदर आ गई और सीढ़ियों के जरिए छत पर चली गई। योगेश व अन्य लोग छत पर पहुंचे तो गाय ने भागना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


गाय के छत से गिरने व नुकसान पहुंचने के डर के कारण परिवार के लोगों ने गाय को छत पर ही छोड़ दिया और देवी गो उपचारशाला को सूचना दी। सूचना के बाद गोशाला की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर क्रेन भी मंगवाई गई। गोशाला की टीम ने क्रेन के जरिए गाय को सुरक्षित छत से नीचे उतारा, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें