फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बेसहारा पशुओं को उठाने के लिए कोर्ट ने नप को दिया दो दिन का समय

Thu, 27 Apr 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेडक्रॉस सोसाइटी सदस्य एडवोकेट सुनील भार्गव ने बताया कि कोर्ट की अवमानना के संबंध में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए विमल कुमार सेशन जज रेवाड़ी की अदालत ने दो दिन का समय दिया है। बेसहारा पशुओं को लेकर नगर परिषद की ओर से ईओ विजयपाल ने बयान दर्ज करवाए थे कि बेसहारा पशुओं को जल्द शहर से उठाया जाएगा और उसकी वीडियोग्राफी भार्गव को मोबाइल नंबर पर डाल दी जाएगी, लेकिन 4 महीने बाद भी नगर परिषद की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इसको लेकर दोबारा शिकायत कोर्ट की अवमानना की दायर की गई। जिस पर न्यायालय ने नगर परिषद को नोटिस जारी किए और आगामी तारीख को जवाब देने व नगर परिषद के सचिव को पेश होने के लिए 27 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई थी। भार्गव ने बताया कि कोर्ट में सुनवाई पर नगर परिषद की तरफ से नगर परिषद सचिव प्रवीण कुमार ने अपने बयान दर्ज करवाए कि अब जल्द ही शहर से बेसहारा पशुओं को उठा लिया जाएगा। जिसकी फोटोग्राफी कर 2 दिन के अंदर भार्गव के मोबाइल पर उठाने के बाद भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद जिस भी व्यक्ति को ठेका देगी उसकी पेमेंट करने के बाद ब्यौरा भार्गव के मोबाइल पर भेज दिया जाएगा और अब शहर में जितने भी पशु उठेंगे उस उसकी सूचना भी भार्गव को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें