रेवाड़ी। रेवाड़ी स्टेशन पर पार्षद दलीप माटा की जेब कट गई। पार्षद दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने ट्रेन में चढ़ने से पहले टिकट काउंटर से टिकट खरीदा था। तभी भीड़ में से किसी ने उनकी जेब काटकर पैसे और आईडी कार्ड निकाल लिया। शहर के तेजपुरा मोहल्ला निवासी वार्ड नंबर 11 के पार्षद दलीप माटा ने बताया कि वह ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए स्टेशन गए थे। ट्रेन में चढ़ने से पहले उन्होंने स्टेशन परिसर में ही टिकट काउंटर से दिल्ली का टिकट खरीदा। उस समय टिकट काउंटर पर कतार लगी हुई थी। टिकट खरीदने के बाद जब वह ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म पर पहुंचे तो जेब से 9500 रुपये नकद और आईडी कार्ड गायब था। फिलहाल जीआरपी पुलिस को मामले की जांच में जुटी हुई है।