कोसली। क्षेत्र स्थित एक कॉस्मेटिक की दुकान का ताला तोड़ चोर दुकान से कॉस्मेटिक का सामान सहित 23 हजार नगदी लेकर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव कोसली निवासी गोपाल अग्रवाल ने बताया कि उसने गांव में ही एक दुकान खोल रखी है। बीते दिन जब वह दुकान पहुंचा तो देखा कि दुकान का ताला टूटा पड़ा है, अंदर जाकर देखा तो दुकान से कॉस्मेटिक के सामान सहित 23 हजार नगदी गायब थी। पीड़ित की शिकायत पर कोसली थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद