संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में दो दिन की राहत के बाद फिर से एक कोरोना का नया मामला सामने आया है। अब सक्रिय केसों की संख्या दो हो गई है। वहीं पॉजिटिव मिली महिला को घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. दीपक ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 49 लोगों के सेंपल लिए थे, जिसमें 16 लोगों के सेंपल निगेटिव आए हैं जबकि 32 लोगों के सेंपल की रिपोर्ट आना बाकी हैै। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 263 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक 679671 लोगों के सैंपल लिए हैं जिनमें से 24994 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं और 24731 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 261 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में अभी तक 1633991 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
कोरोना नियमों की एडवाइजरी जारी
स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से कोरोना के मामले की रोकथाम को लेकर सभी विभागों को एडवाइजरी जारी की है। साथ ही लोगों से कोविड नियमों का पालन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि घर से निकलने से पहले मुंह पर मास्क अवश्य लगाएं। जिससे कोविड के केसों को फैलने से रोका जा सके। विभाग ने बढ़ते संक्रमण मामलों से एहतियातन नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने सभी जिला वासियों से विशेष एहतियात रखने का आग्रह किया है। उन्होंने जारी एडवाइजरी का जिला में पालन सुनिश्चित बनाने को लेकर सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए हैं।